Abhishek Singh

मैं अभिषेक सिंह नवाबों के शहर लखनऊ से हूं। मैं एक कंटेंट राइटर के साथ-साथ डिजिटल मार्केटर भी हूं | मुझे खाना उतना ही पसंद है जितना मुझे यात्रा करना पसंद है। वर्तमान में, मैं अपने देश, भारत की विविध संस्कृति और विरासत की खोज कर रहा हूं। अपने खाली समय में, मैं नेटफ्लिक्स देखता हूं, किताबें पढ़ता हूं, कविताएं लिखता हूं, और खाना बनाता हूँ। मैं अपने यात्रा ब्लॉग मिसफिट वांडरर्स में अपने अनुभवों और सीखों को साझा करता हूं।

कॉफ़ी के शहर चिकमगलूर में घूमने की जगहें

कर्नाटक राज्य का चिकमगलूर शहर कॉफ़ी कैपिटल ऑफ़ कर्नाटक के नाम से विख्यात है । भारत में सबसे पहले कॉफ़ी यही उगाई गयी थी। चलिए मेरी नज़र से इस शहर की सैर पर।

चलिए मेरी नज़र से मैसूर महल घूमनें (आभासी यात्रा)

कर्नाटक राज्य का मैसूर शहर सिर्फ कर्नाटक का ही नहीं बल्कि पूरे देश की शान है, यह प्राचीन वैदिक काल से लेकर मुगल शासन काल तक एक केन्द्र बिंदु रहा। और तो और इसको कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी भी बोलते है। जो इमारत मैसूर में सबसे ज्यादा प्रचलित और पर्यटकों द्वारा घूमा जाता है, वो है मैसूर महल। मैं कर्नाटक के मैसूर जिले में स्थित मैसूर महल की आभासी यात्रा के साथ आया हूं। तो साहब अब बिना वक़्त गवाएं चलिए मेरे साथ एक अद्भुत यात्रा पर।

यात्रा पर बनी 11 बेहतरीन यात्रा फिल्में (ट्रेवल मूवी)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बहुत सी ऐसी फिल्में बनी है जो यात्रा करने का प्रेरणाश्रोत है। आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताऊंगा जो आपको देखना चाहिए।

जयपुर में घूमने की जगहें

किसी भी घुमक्कड़ की भारत यात्रा बिना जयपुर घूमे पूर्णतया अधूरी है। अगर आपने राजस्थान की ठाठ बाठ, शानोशौकत और उनके अनोखे मेहमान नवाजी का लुत्फ नहीं उठाया तो बेशक अपनी भारत यात्रा अधूरी रह गई है। राजस्थान की राजधानी और पूरे विश्व में पिंक सिटी ( गुलाबी शहर) के नाम से मशहूर जयपुर, भारत से ही नहीं समूचे विश्व से पर्यटकों को आकर्षित करता है| इस लेख में मैं आपको जयपुर में घूमने वाली 10 बेहतरीन जगहों का ज़िक्र करूंगा, जिनको हर यात्री को जयपुर आते वक़्त अपनी सूची में अवश्य शामिल करना चाहिए।