Category कर्नाटक

कर्नाटक में यात्रा के दौरान यात्रा की कहानियों, स्थलों, युक्तियों और उपायों के बारे में पढ़ें।

चलिए मेरी नज़र से मैसूर महल घूमनें (आभासी यात्रा)

कर्नाटक राज्य का मैसूर शहर सिर्फ कर्नाटक का ही नहीं बल्कि पूरे देश की शान है, यह प्राचीन वैदिक काल से लेकर मुगल शासन काल तक एक केन्द्र बिंदु रहा। और तो और इसको कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी भी बोलते है। जो इमारत मैसूर में सबसे ज्यादा प्रचलित और पर्यटकों द्वारा घूमा जाता है, वो है मैसूर महल। मैं कर्नाटक के मैसूर जिले में स्थित मैसूर महल की आभासी यात्रा के साथ आया हूं। तो साहब अब बिना वक़्त गवाएं चलिए मेरे साथ एक अद्भुत यात्रा पर।

चामुंडेश्वरी देवी मंदिर: जहाँ माता ने असुरों का वध किया

Chamundeshwari Temple HIN Cover
नवरात्रि के सातवें दिन हम चामुंडी देवी की पूजा करते हैं। इनका एक मंदिर कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर के चामुंडी नामक पहाड़ी पर स्थित है।