जयपुर के प्रतिष्ठित हवा महल की आभासी (वर्चुअल) यात्रा

भारत विविधताओं का देश है और इससे बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है। भारत में प्रत्येक राज्य का एक अद्वितीय महत्व है। आप यहां आते हैं और विभिन्न संस्कृतियों, विभिन्न लोगों, तरह-तरह के स्थानों और अलग-अलग पकवानों आदि का लुत्फ उठाते हैं और मैं शर्त लगा सकता हूं कि सभी जगहों को घूमकर आप कुछ अलग सा महसूस करेंगे। अब मुझे समझ में आता है कि दुनियाभर के यात्रियों की घूमने की सूची में भारत शीर्ष पर क्यों है?

हालांकि एक भारतीय होने के नाते, मैंने कभी भी अपने देश की सुंदरता को तब तक नहीं समझ सका, जब तक कि मैंने गंभीरता से यात्रा नहीं की। यह तब हुआ जब मैंने हमारे लोगों, जीवंत रंगों, हरी-भरी भूमियों, बर्फीले पहाड़ों, समुद्रतटों – में बसने वाली विविधता को देखना शुरू किया। तब मुझे भारत का नागरिक होने पर गर्व हुआ। सच में, मुझे अपने भारत से अत्यधिक प्यार है।

लेकिन मैं यहाँ आपको अपने देश के प्रति अपने प्यार को समझाने के लिए नहीं हूँ। मैं, विपिन, टीम मिसफिट वांडरर्स से हूं और आपको भारत की सबसे खूबसूरत वास्तुकला में से एक हवा महल के एक आभासी (वर्चुअल) यात्रा / दौरे पर ले जाना चाहूंगा।

यह दुनिया में सभी के लिए एक कठिन समय है। यह मुझे दुःखी करता है क्योंकि हर दिन हजारों लोग मर रहे हैं जबकि अन्य लोग डर और चिंता में जी रहे हैं। यह एक ऐसा समय है जब हमें कड़ाई से अपने घरों से बाहर नहीं जाना चाहिए और COVID-19 मिथकों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

बस यह जान लें कि अगर हम लड़ते रहेंगे और अनैतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे या अधिकारियों द्वारा बताए गए नियमों के खिलाफ नहीं जाएंगे तो चीजें जल्दी सुधरेंगी। आप जल्द ही यात्रा कर पाएंगे।

कुछ हफ्ते पहले हमने हवा महल पर एक विस्तृत लेख लिखा था, और आप इसे यहाँ पढ़ सकते हैं। इसलिए हम ज्यादा विस्तार में ज्यादा नहीं बताएंगे, बल्कि छवियों और एक वीडियो की मदद से चीजों को दिखाएंगे।

इसलिए यदि आपको कोई फोटो पसंद आया और आश्चर्य हुआ कि मैंने किस कैमरे का उपयोग किया है, तो मैं आपको बताना चाहूंगा – यह Canon EOS 200 D है, जिसमें ज्यादातर 18-55 कैनन लेंस हैं जो काफ़ी हल्का और मजबूत है। कुछ चित्र मेरे iPhone 6 से ली गई हैं।



वर्चुअल टूर: ध्यान रखने योग्य बातें

शुरू करने से पहले, मैं एक मिनट लेना चाहता हूं और आपको उन चीजों को समझना चाहिए जो आप उम्मीद कर सकते हैं और वे चीजें जो मैं आपसे उम्मीद करता हूं।

सच कहूं यह मेरी पहली वर्चुअल टूर गिफ्ट है जो मैं आपको दिखा रहा हूं और यदि कोई गलती हो जाती है तो उस गलती के लिए मुझे क्षमा करें। मुझे अंत में आपके सभी सुझावों को सुनना है। तो, ये 5 बातें हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए:

1. सर्दियों के मौसम का अंत आ रहा है और दिसंबर का महीना है।

2. मौसम  सुखद है और ठंडी हवा बह रही है।

3. हम जयपुर में हैं – पिंक सिटी ऑफ़ इंडिया। हवा महल जयपुर की व्यस्त सड़कों पर स्थित है।

4. हवा महल को ब्रीज़ पैलेस या विंड पैलेस के रूप में भी जाना जाता है, इसलिए इससे भ्रमित ना हो।

5. आप मेरे साथ हैं और हम इस खूबसूरत वास्तुकला को घूमने जा रहे हैं।

यह एक प्रकार का आभासी दौरा है

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह आभासी दौरा वह नहीं हो सकता है जिसकी आप अपेक्षा करते हैं और यदि आप ऊपर  दिए गए निर्देशों का पालन करते हैं, तो आपको एक बहुत सार्थक अनुभव होने वाला है। तो, कृपया ध्यान रखें कि:

1. लिखित भाग अभी भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की चित्र। हालांकि आप सिर्फ वीडियो देख सकते हैं।

2. सब कुछ कलानुक्रमिक क्रम में है, सभी का योग एक वीडियो है जो इसके अंत में है।

चलिए, शुरू करते हैं।

विंड पैलेस या हवा महल तक पहुँचना

गूगल ने हमें दिखाया कि विंड पैलेस या हवा महल जयपुर के बडी चौपड़ क्षेत्र में स्थित है। यदि हम चलते हैं, तो वहाँ पहुँचना कठिन होगा। चूंकि हमने अपना रिसर्च कर रखा है, हम जानते हैं कि विंड पैलेस या हवा महल के आसपास का क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला रहता है।

त्रिपोलिया बाज़ार

हमने आधे रास्ते के लिए मेट्रो लिया क्योंकि हवा महल के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हम जयपुर के व्यस्त त्रिपोलिया बाजार को पार करते हुए हवा महल पहुंचे।

जब हम दुकानों से गुजर रहे हैं, हम विंड पैलेस या हवा महल की झलक देखते हैं। स्वाभाविक रूप से आप और मैं हवा महल को और पास से देखने के लिए तेज़ी से कदम बढ़ाते हैं। नीचे दी गई तस्वीरों में इसको देख सकते हैं।

बाहरी सड़क से हवा महल
ऊंचाई वाला दृश्य

मुझे याद है कि हम हवा महल परिसर के अंदर जाने के लिए जिस द्वार को ले रहे हैं, वह थोड़ी संकरी गली जैसी है जो कि अंदर एक मंदिर के पास समाप्त होती है, जिसे गोवर्धन नाथ मंदिर कहा जाता है।

 गोवर्धन नाथ मंदिर

 हम भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद, मंदिर से आगे चलते रहते हैं और कुछ ही मिनटों में हमें टिकट खिड़की दिखाई देती है। मैं आपके चेहरे पर निराशा देख सकता हूं जो भारी भीड़ को देखने के कारण आया है।

जैसा कि हम प्रवेश कर रहे हैं, एक बड़ी तस्वीर दिखाई दे रही है और यह वही है जो हम विंड पैलेस या हवा महल के द्वार पर आते समय देखते हैं।

मुख्य प्रवेश द्वार से दृश्य

लेकिन यहां गहनता, सूक्ष्मता दिखाई पड़ने लगी है और हम भारत के राजपूतों के शाहीपन की कल्पना कर रहे हैं। हम हवा महल के पीछे खड़े हुए हैं जहां कई खिड़कियां, वास्तुकला में एक उत्कृष्ट कृति और खूबसूरती से गुलाबी रंग में रंगी हुई यह इमारत आंखो में चमक ला रही है।

अद्भुत कलात्मक हवा महल

हम अब अंदर आ गए हैं – जो एक विशाल प्रांगण की तरह प्रतीत होता है, जो सुंदरता का अवलोकन करता है। दरवाजे को देखो – यह कितना सुंदर है ना!

नीचे का दरवाज़ा

आंगन के दाईं ओर चलते हुए, एक प्रवेश द्वार के माध्यम से हम अब महाराजा सवाई प्रताप सिंह की प्रतिमा के सामने आ गए हैं। वह राजपूत राजा जिन्होंने हवा महल बनवाया। जी हां, यह सवाई प्रताप सिंह जी की सुंदर और जीवंत प्रतिमा है। कहा जाता है कि वह भगवान कृष्ण के बहुत बड़े भक्त थे।

 सवाई प्रताप सिंह जी की सुंदर और जीवंत प्रतिमा

इसके अलावा, आंगन में आस-पास प्रवेश द्वार की ओर बढ़ते हुए, हमें कुछ मनमोहक खिड़कियां दिखाई देती हैं। जो विशाल होने के साथ साथ रंगीन भी हैं। (शायद धूप का अच्छा उपयोग करने के लिए बनाया गया है) और वो खिड़की जिससे हवा महल के बाहर सीधे बाजार की तरफ देखा जा सकता है। देखिए-

रंग - बिरंगी खिड़कियाँ
खिड़की से बाहर का नज़ारा

अब ऊपर जाने का समय आ गया है। चलिए सीढ़ियों को ढूंढते हैं। वो वहां पर हैं। लोग एक साथ इक्कठे खड़े हैं। (स्तंभ के पास तस्वीर के नीचे बाईं ओर)।

बीच की खुली जगह

 क्या दृश्य है! आप हवा महल का बहुत व्यापक दृश्य देखकर उत्साहित हुए ना! “हवा महल में 900 से अधिक खिड़कियां हैं, क्या आप जानते हैं?

पहली मंज़िल से हवा महल

“क्या यह (छवि) राजस्थान का एक हस्ताक्षर भवन है? मैं इस आकृति को बहुत बार देखता हूं। निश्चित रूप से मैं संदेह में हूं। मेरे पास स्पष्ट जवाब नहीं है।

एक मनमोहक आकृति

आगे बढ़ते हुए, हम एक और कलात्मकता के पास पहुंचे हैं। लोग तस्वीरें लेने के लिए कतार में हैं, लेकिन मैं इसकी सुंदरता को देखकर अपनी आँखें बंद नहीं कर सकता। इनको देखिए।

हवा महल की जालीदार खिड़कियाँ
छत्त पर की गयी सूक्ष्म क़ारीगरी

मुझे पता ही नहीं चला कि हम कब उन रास्तों में घूमते हुए इतनी ऊंचाई पर पहुंच गए। ओह, ऊपर चढ़ने के लिए बहुत ज्यादा सीढ़ियाँ नहीं हैं। मुझे लगता है कि वे केवल जमीन और शीर्ष तल पर हैं।

ये खिड़कियां फिर से देखिए। मैंने सोचा – “महल का नाम सही है”।

क्रमबद्ध झरोखें

अब हम एक बड़े हॉल में प्रवेश कर रहे हैं। इन रंगीन खिड़कियों को निहारिए! वे वाकई में अद्भुत हैं।

छोटे झरोखे से बाहर का नज़ारा

उस कमरे से बाहर निकलकर और कुछ कदम आगे बढ़ने के पश्चात् अब हम हवा महल के शीर्ष पर पहुँचने के लिए एक कतार में हैं। अधिकतम ऊंचाई जो आप अंदर से चढ़ सकते हैं। यहाँ बहुत भीड़ है और मुझे उम्मीद है कि ऊपर का दृश्य देखने लायक होगा। आपकी हँसी फूटने लगी जैसे मैंने यह कहा।

ऊपर जाने के लिए कतार में लगे लोग

ठीक है, अब हम अंत में शीर्ष पर हैं। गुलाबी शहर यहां से भी गुलाबी है। शहर के शानदार दृश्य को देखें।

ऊपर से जयपुर शहर
ऊपर से दीखता नहरगढ़ किला

और अब यहाँ से, हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि हम कहाँ थे जब हमने चलना शुरू किया था। उस आंगन को देखिए जिसके पास हमें महाराजा की प्रतिमा मिली थी।

शीर्ष स्थान से नीचे का दृश्य

आखिरकार हमने हवा महल के चरम बिंदु पर पहुंचने के लिए अपना रास्ता बना ही लिया। लेकिन मैं अभी भी बहुत संतुष्ट नहीं हूँ। आखिर क्यों?

वास्तव में, मैं हवा महल के उस व्यापक और स्पष्ट रूप को देखने की ख्वाहिश रखता हूं जैसे एक पक्षी सामने से देखता है। ठीक उसी समान जैसे हम इंटरनेट पर देखते हैं। इन सभी बातों पर चर्चा करते हुए हमने जल्दी से हवा महल की व्यस्तता से खुद को अलग किया और नीचे आ गए।

सड़क के किनारे हम गोल गप्पे खा रहे थे और अचानक हमें हवा महल के ठीक सामने एक बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स दिखाई दिया और कुछ कैफे बिल्कुल ऊपर की ओर। स्पष्ट रूप से हमारे मन में वहां जाने  इच्छा जागृत हुई और हम उसकी तरफ बढ़े। यह दृश्य है।

सामने से एक ऊंचाई से हवा महल

पूरी वीडियो यहाँ देखें-


आपकी मदद की जरूरत है?

तो, क्या आपको यह पसंद आया? यह मेरे लिए एक नए तरह का लेखन था और मुझे आशा है कि आपको यह पसंद आया होगा। यदि आप हवा महल में अधिक गहराई तक जाना चाहते हैं, तो कृपया इस ब्लॉग को पढ़ें।

मैंने सारे प्रयास किए है कि आपको एक आभासी (वर्चुअल) टूर का अनुभव हो सके। अंत में मैं आपकी राय अवश्य लेना चाहूंगा।


मिसफिट वांडरर्स
मिसफिट वांडरर्स

मिसफिट वांडरर्स एक यात्रा पोर्टल है जो आपको किसी स्थान को उसके वास्तविक रूप में यात्रा करने में मदद करता है। मनोरम कहानियां, अजीब तथ्य, छिपे हुए रत्न, अनछुए रास्ते, आकर्षक इतिहास, और बहुत कुछ - यात्रियों द्वारा, यात्रियों के लिए।

अपनी टिप्पणी या सुझाव दें