एक रक्सैक् आपका ट्रेवल फ्रेंड है जो हमेशा आपके लिए बहुत मायने रखता है। यह आपकी यात्रा को आरामदायक बना देता है और एक सच्चे यात्री की तरह यात्रा करते समय आपकी ज़रूरत की सभी चीज़ों से अपने अंदर समा लेता है ।
इसलिए, एक अच्छा रक्सैक् चुनना आवश्यक है। इस गाइड में, हमने ₹ 3000 से कम में 9 किफायती और टिकाऊ रक्सैक की लिस्ट बनाई है और उन बातों पर चर्चा की है जिन्हें आपको खरीदते समय ध्यान देना चाहिए।
“मेरा फ़लसफ़ा कंधे पे मेरा बस्ता, चला मैं जहां ले चला मुझे रस्ता।”
ये जवानी है दीवानी
जब भी रक्सैक् की बात आती है तो मेरे मस्तिष्क में फ़िल्म ये जवानी है दीवानी की पंक्तियां बजने लगती है। यात्रा के दौरान यात्री का सबसे अच्छा मित्र उसका बस्ता होता है। यह फैसला करता है कि आपका सफ़र कितना सुगम होने वाला है। इसलिए सही यात्रा बैग का चुनाव करना महत्वपूर्ण हो जाता है।
आजकल की युवा पीढ़ी बड़े ट्रॉली बैग के बजाय छोटे बैकपैक या रक्सैक् का प्रयोग करना उचित समझते हैं। इन दिनों ऐसे बैग्स की मांग में भी इज़ाफा हुआ है। ज्यादा से ज्यादा लोगो का रुझान इस तरफ बढ़ रहा है।
सूचना: इस लेख में रक्सैक्, बैग और बस्ता जैसे शब्द एक ही चीज़ को दर्शाने के लिए उपयोग किए गए है । इन्हें आप इस संदर्भ में समानार्थी भी कह सकते है । अतः इनसे भ्रमित ना हो ।
रूकसैक के संबंध में पूछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्न
भारत में सर्वश्रेष्ठ ब्रांड कौन से हैं?
हमारी राय में, Wildcraft, क्वेशुआ, माउंट ट्रैक, Inlander भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ लोकप्रिय ब्रांड हैं।
2-3 दिन, 5-7 दिन और 7 दिन से अधिक यात्रा के लिए कितनी क्षमता वाले रक्सैक् उपयुक्त है?
क्रमशः 45-50 लीटर, 60-65 लीटर और 70-85 लीटर रक्सैक् पर्याप्त होगा।
कैसे करें सही रक्सैक् का चुनाव?
बैग खरीदते समय हमें कुछ मुख्य चीज़ो पर गौर करना अति आवश्यक है। ऐसी सभी चीज़ों का जिक्र निम्नलिखित है।
1. रक्सैक् की छमता
जो बात सबसे पहले ध्यान देने योग्य है, वो है आपके बैग की छमता। इसलिए यहां निर्णय लेते समय जल्दबाजी के बजाय सूझ बूझ का परिचय दे। चूंकि बस्ते अलग अलग आकार के होते है, इसलिए इनकी छमता भी भिन्न भिन्न होती है।
2. खाने और बनावट
दूसरी मुख्य बात यह आती है कि बस्ते में कुल कितने खाने है और इसकी बनावट आपको आकर्षित करती है या नहीं। आमतौर पर सभी बस्तों में एक मुख्य खाना होता है और आजू – बाजू में कुछ छोटे खाने होते है जिनमें आप छोटी -छोटी सी चीज़ें रखते है। अगर आप कैमरा और टेंट भी साथ लेकर चलते है, तो उसका भी आपको खास ध्यान देना होगा।
3. आरामदायक और टिकाऊपन
एक और महत्वपूर्ण कारक जो अच्छे बैग को परिभाषित करता है वो है कि वो उपयोग करने वाले पर कितना प्रभावी है, अर्थात् आसानी से उसको कंधे पर धोया जा सकता है या नहीं।
रक्सैक् का टिकाऊपन और गुणवत्ता यह दर्शाती है कि आप जो निवेश रक्सैक् खरीदने में करने वाले है वो सही है या व्यर्थ जा रहा है। इसलिए बैग के उत्पादन में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है, यह मजबूत है या नहीं, इन सब चीजों को भी ध्यान में रखें।
4. भार और मूल्य
जितना हल्का रक्सैक्, उतना ही आरामदायक उसको ले के जाना।
अब बात करते हैं मूल्य की। आप कम दाम का रक्सैक् ले या ज्यादा दाम का, ध्यान इस ओर होना चाहिए कि जो मूल्य आप दे रहे हैं वो रक्सैक् के लायक है या नहीं।
अतः ये सब चीजों का गौर रक्सैक् लेते समय जरूर करें।

रक्सैक् में मिलने वाली आम सुविधाएं
आप जैसे जैसे मंहगे रक्सैक् की और बढ़ेंगे आपको ज्यादा सुविधाएं देखने को मिलेंगी। लेकिन कुछ आम सुविधाएं जो हर रक्सैक् में होनी चाहिए वो निम्न हैं-
- बरसात के लिए झिल्ली ( कवर)
- कूल्हे की पट्टी ( हिप्स बेल्ट)
- संपीड़न पट्टियां ( कंप्रेशन स्ट्रैप)
- छाती की पट्टियां ( चेस्ट स्ट्रैप)
- बाहरी बक्कल और हुक
- जेब और खाने
- कंधे की गद्दी ( शोल्डर पैड्स)
- लैपटॉप का खाना
मैनें यहां पर तीन भागों में रक्सैक् को बांटा है।
- 45-50 लीटर ( 2-3 दिन के लिए)
- 60-65 लीटर ( 5-7 दिन के लिए)
- 70-85 लीटर ( 7 से ज्यादा दिनों के लिए)
40-45 लीटर वर्ग में
1. वाइल्डक्राफ़्ट क्लिफ 45 लीटर
फ़ायदे:
- अच्छी गुणवत्ता
- दिखने में आकर्षक
- मजबूत बनावट
- जलरोधक (वॉटरप्रूफ)
नुक़सान:

- रैन कवर की कमी
- लैपटॉप का खाने की कमी
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
45 | नायलॉन | 454 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग | हाँ | हाँ | हाँ |

2. माउंट ट्रैक निंजा 40 लीटर
फ़ायदे:
- अच्छी गुणवत्ता और आकर्षक
- मजबूत बनावट
- शोल्डर स्ट्रैप
- जलरोधक ( वॉटरप्रूफ)
नुक़सान:

- रैन कवर की कमी
- हिप्स बेल्ट की कमी
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
40 | नायलॉन | 449 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग | हाँ | हाँ | हाँ |
3. क्रिस और कैट 45 लीटर
फ़ायदे:
- आकर्षक और उत्तम बनावट
- 4 खाने
- हिप्स और शोल्डर बेल्ट
- टिकाऊ और हल्का
नुक़सान:

- रैन कवर की कमी
- वॉटरप्रूफ़ नहीं होना
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
45 | पॉलिएस्टर | 572 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग व बक्कल | हाँ | हाँ | हाँ |
60-65 लीटर वर्ग में
1. वाइल्डक्राफ़्ट क्लिफ 60 लीटर
फ़ायदे:
- वॉटरप्रूफ़
- मजबूत और टिकाऊ
- दिखने में आकर्षक
- हिप्स और शोल्डर स्ट्रैप
- आरामदायक और हल्का

नुक़सान:
- लैपटॉप खाने की कमी
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
60 | नायलॉन | 1005 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग | हाँ | हाँ | नहीं |

2. इनलांडर टील ब्लू 60 लीटर
फ़ायदे:
- रैन कवर
- वॉटरप्रूफ़
- मजबूत और आकर्षक
- दोहरा शोल्डर पैड्स
- हिप्स, शोल्डर स्ट्रैप

नुक़सान:
- लैपटॉप खाने की कमी
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
60 | पॉलिएस्टर | 1500 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग | हाँ | हाँ | हाँ |
3. ट्रीपोल वॉकर 65 लीटर
फ़ायदे:
- रैन कवर
- वॉटरप्रूफ़
- लैपटॉप का खाना
- जूते और गंदे कपड़ों के लिए खाना
- बहुत आरामदायक और आकर्षक

नुक़सान:
- कुछ नहीं
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
65 | पॉलिएस्टर | 1600 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग | हाँ | हाँ | हाँ, दावा करने पर |
70-85 लीटर वर्ग में

1. इंलांडर 1009-1 70 लीटर
फ़ायदे:
- मजबूत, आकर्षक और टिकाऊ
- जूते का खाना
- हिप्स और शोल्डर स्ट्रैप
- वॉटरप्रूफ़
- सोने की चट्टाई की जगह
नुक़सान:

- रैन कवर की कमी
- लैपटॉप खाने का ना होना
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
70 | पॉलिएस्टर | 1900 ग्राम | ज़िपर | हाँ | हाँ | हाँ |

2. माउंट ट्रैक एयरो डायनामिक 80 लीटर
फ़ायदे:
- रेन कवर
- वॉटरप्रूफ़
- मजबूत और आकर्षक
- दोहरा शोल्डर पैड्स
- हिप्स, शोल्डर स्ट्रैप
- सोने की चट्टाई की जगह

नुक़सान:
- लैपटॉप खाने की कमी
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
80 | नायलॉन | 1400 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग | हाँ | हाँ | हाँ |
3. अटैच 1021R 75 लीटर
फ़ायदे:
- लंबाई समायोजन
- रैन कवर
- वॉटरप्रूफ़
- मजबूत और आकर्षक
- दोहरा शोल्डर पैड्स
- हिप्स, शोल्डर स्ट्रैप
- चटाई रखने की जगह

नुक़सान:
- लैपटॉप खाने की कमी
क्षमता (लीटर में) | निर्माण पदार्थ | वज़न | बंद करने वाला | स्ट्रैप्स? | जलरोधक? | गारंटी? |
75 | पॉलिएस्टर | 1200 ग्राम | ड्रॉस्ट्रिंग | हाँ | हाँ | हाँ |
निष्कर्ष
उम्मीद करता हूं कि मैं आपको सारी जानकारी देने में समर्थ हो पाया हूं। फिर भी, अगर मेरी राय में देखें तो सही बैग का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप आमतौर पर कितने दिन की यात्रा पर जा रहे है। सामान्यतः लोग 45-50 लीटर के बीच के बस्ते लेना पसंद करते है।
उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको आपके लिए सही बैग चुनने में लाभकारी हो। मैंने पूरी कोशिश की है कि मैं हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आपके लिए बढ़िया से बढ़िया बस्तों की जानकारी दें पाऊं।
फ़िर भी अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते हैं।
[…] बच्चों और यात्रियों को उनकी पीठ पर रकसैक के साथ देख रहा […]